सड़क हादसे में एक युवक की मौत, तीन जख्मी, एक रेफर

सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में भर्ती कराया गया

निर्मली. बेलही चौक के पास मंगलवार की शाम एक सड़क हादसे में एक अज्ञात युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में भर्ती कराया गया. डॉक्टर विजय कुमार ने बताया कि अस्पताल लाए गए चार युवकों में से एक को मृत घोषित कर दिया गया, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. घायल तीन युवकों में निर्मली वार्ड 12 के नवटोली गांव निवासी संजीत कुमार (22), बैजू कुमार (20) और विश्वनाथ कुमार (21) शामिल हैं. इनमें संजीत कुमार की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. जबकि अन्य दो की स्थिति सामान्य बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, सभी युवक बीए सेमेस्टर-3 की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे. तभी बेलही चौक के पास यह हादसा हो गया. नदी थानाध्यक्ष शिशुपाल रविदास ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >