दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है.

सरायगढ़. एनएच 27 पर सरायगढ़ गांव के पास सोमवार की रात करीब 12 बजे दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि किशनपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के वार्ड 15 निवासी बाइक सवार 27 वर्षीय अनिल कुमार व उसका पड़ोसी 25 वर्षीय संतोष कुमार पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक में पेट्रोल लेने के लिए जा रहे थे, तभी सरायगढ़ पंचायत के वार्ड 08 निवासी दूसरा बाइक सवार 27 वर्षीय देवीलाल मंडल बाइक से चिकनी गांव से शादी समारोह से अपने घर लौट रहा था. एनएच 27 पर सरायगढ़ गांव के पास दोनों बाइकों में आपस में भिड़ंत हो गयी, जिससे बाइक से गिरकर तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. तीनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी सरायगढ भपटियाही में भर्ती कराया गया. डॉ मोहसिन रजा ने गंभीर रूप से घायल अनिल कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दोनों घायलों का इलाज किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण दोनों घायल को सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया. जबकि घायल संतोष कुमार का इलाज सदर अस्पताल सुपौल में चल रहा है. वहीं दूसरा घायल बाइक चालक देवीलाल मंडल को सदर अस्पताल सुपौल से इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए न्यूरो हॉस्पिटल विराटनगर नेपाल भेज दिया गया है. प्रभारी थाना अध्यक्ष वर्षा कुमारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मृतक अनिल कुमार के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है. पोस्टमार्टम होने को बाद मृतक के लाश को परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >