त्रिवेणीगंज के नीतीश कुमार ने नीट यूजी में मारी बाजी, एआईआर 7451 किया हासिल

त्रिवेणीगंज के वार्ड 18 निवासी नीतीश कुमार ने नीट यूजी 2026 में ऑल इंडिया रैंक 7451 प्राप्त कर अपने शहर का नाम रोशन किया है. निजी चिकित्सक के पुत्र नीतीश की इस उपलब्धि ने क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया है.

सुपौल : त्रिवेणीगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 18 निवासी प्रतिभाशाली छात्र नीतीश कुमार ने नीट यूजी 2026 में शानदार सफलता हासिल कर अपने परिवार, गांव लतौना और पूरे त्रिवेणीगंज का नाम रोशन किया है. उन्होंने परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 7451 प्राप्त की है. वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में उनकी रैंक 3203 रही.

निजी चिकित्सक के पुत्र हैं नीतीश

नीतीश कुमार, त्रिवेणीगंज के निजी चिकित्सक डॉ. बीरेन्द्र कुमार यादव एवं गृहिणी संजू देवी के पुत्र हैं. उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है. परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

विद्यार्थियों के लिए बने प्रेरणा

स्थानीय लोगों ने कहा कि नीतीश कुमार की सफलता क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि साबित करती है कि कठिन मेहनत, लगन और सही दिशा में प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें : परिसीमन के बाद पंचायत चुनाव कराने के फैसले का मुखिया संघ ने किया स्वागत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >