डीडीटी छिड़काव नहीं होने से मच्छरों का बढ़ा प्रकोप

प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के गांवों में विगत कई वर्षों से डीडीटी का छिड़काव नहीं होने से आए दिन मच्छरों व छोटे-छोटे कीड़े मकोड़े का प्रकोप काफी बढ़ गया है.

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के गांवों में विगत कई वर्षों से डीडीटी का छिड़काव नहीं होने से आए दिन मच्छरों व छोटे-छोटे कीड़े मकोड़े का प्रकोप काफी बढ़ गया है. खासकर शाम के समय काफी संख्या में मच्छर व कीड़े मकोड़े का प्रकोप बढ़ने लगता है. जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मच्छर काटने से लोग कई तरह की बीमारियों के चपेट में आ जाते हैं. गांव मुहल्ले में साफ सफाई व दवा छिड़काव नहीं होने से लोगों को दिन प्रतिदिन परेशानी बढ़ने लगी है. लोगों ने बताया कि विगत कई वर्षों से डीडीटी सहित अन्य प्रकार के फागिंग मशीन से दवा छिड़काव नहीं होने से मच्छरों व अन्य छोटे छोटे कीड़े मकोड़े का प्रकोप बढ़ गया है. लोगों को बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है. पंचायत जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए गांवों में डीडीटी व फागिंग मशीन से दवा छिड़काव कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >