पेंशनर समाज की हुई मासिक बैठक, पेंशनरों की समस्याओं पर हुई चर्चा

सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि अगली मासिक बैठक आगामी 13 जून को आयोजित की जाएगी

प्रतापगंज. पेंशनर समाज भवन में पेंशनर समाज की नियमित मासिक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उप सभापति जागेश्वर झा ने की. बैठक में पेंशनरों से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. बैठक के दौरान सविता देवी की समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया तथा उनके समाधान हेतु श्री बिजेंद्र लाल दास को आवश्यक सहयोग एवं पहल करने के लिए अधिकृत किया गया. सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि अगली मासिक बैठक आगामी 13 जून को आयोजित की जाएगी. बैठक में सचिव श्री शिवनारायण यादव एवं संयुक्त सचिव श्रीकृष्ण लाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संगठन की मजबूती पर बल दिया. इस अवसर पर उपस्थित पेंशनरों में निजाम बाबू, चिंतानन्द मंडल, बिजेंद्र लाल दास, विजय लाल दास, डॉ महेश्वर गोईत, अरुण कुमार मंडल, नागेश्वर विराजी, लक्ष्मी नारायण ठड़िया सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >