पीड़िता के घर पहुंचे विधायक नीरज बबलू, बोले दोषियों को दिलाएंगे कड़ी सजा

सड़क हादसे में मृत युवक के परिजनों से भी मिले विधायक

– चरणै में वंदना हत्याकांड पर जताया दुख, परिजनों ने उठाए पुलिस जांच पर सवाल छातापुर. स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह शनिवार की शाम चरणै वार्ड नंबर 04 पहुंचे. जहां उन्होंने हाल ही में गर्दन रेतकर हत्या की शिकार हुई 16 वर्षीय वंदना कुमारी के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की. विधायक ने मृतका की मां मसोमात द्रौपदी देवी सहित अन्य परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली और इस नृशंस हत्या पर दुख जताया. इस दौरान परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि मामले में केवल एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है, जबकि हत्या में कई अन्य लोगों की संलिप्तता हो सकती है. परिजनों का कहना था कि इतनी निर्मम घटना को एक व्यक्ति द्वारा अंजाम दिया जाना संभव नहीं लगता. परिजनों ने हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और सभी दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग विधायक के समक्ष रखी. इस पर विधायक नीरज बबलू ने भरोसा दिलाया कि वे मामले को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों से बात करेंगे और स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा. सड़क हादसे में मृत युवक के परिजनों से भी मिले विधायक इसके बाद विधायक भट्टावारी गांव पहुंचे. जहां उन्होंने 10 दिन पूर्व सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक अरुण साह के पिता विद्यानंद साह एवं अन्य परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की. विधायक ने दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. वहीं भट्टावारी निवासी बालकुमार साह के घर जाकर उनके दामाद के असामयिक निधन पर भी गहरा दुख जताया. तत्पश्चात विधायक मुख्यालय बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने प्रमुख व्यवसायी प्रमोदचंद बोथरा के आवास पर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बताया गया कि श्री बोथरा पिछले दिनों दिल का दौरा पड़ने के बाद से अस्वस्थ चल रहे हैं. इस दौरान विधायक के साथ शालीग्राम पांडेय, फेकनारायण मंडल, सुशील कर्ण, पवन हजारी, गौरीशंकर भगत, सूरज चंद्र प्रकाश, चंद्रदेव पासवान एवं सत्यप्रकाश सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >