लापता मां के मिलने की खुशी में पुत्र ने बैंड-बाजे के साथ दो किमी तक दिया दंडप्रणाम

जयप्रकाश राम ने अपनी गुम मां की घर वापसी के बाद परिवार में खुशी का माहौल व्याप्त है

कटैया-निर्मली. पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थुमहा पंचायत स्थित वार्ड नंबर 07 निवासी जयप्रकाश राम ने अपनी गुम मां की घर वापसी के बाद परिवार में खुशी का माहौल व्याप्त है. मालूम हो कि जयप्रकाश की मां 60 वर्षीया फुलिया देवी बीते मंगलवार को दिन के तीन बजे थुमहा स्थित महादेव मंदिर से गुम हो गयी थी. परिजनों ने बताया कि वो मंदिर में पूजा करने गयी थी. जब बीते मंगलवार देर शाम तक वापस अपने घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने काफी खोजबीन किया. लेकिन नहीं मिली. जिसके बाद जयप्रकाश ने इनकी सूचना पिपरा थाना और मीडिया को दिया. मीडिया में खबर प्रकाशन के बाद वृद्ध महिला सोमवार को सदर थाना क्षेत्र के कुम्हेट में मिली. माता के घर पहुंचते ही मंगलवार की सुबह जयप्रकाश ने अपने घर से करीब दो किलोमीटर दूर थुमहा बाजार स्थित शिव मंदिर तक दंडप्रणाम देते हुए पहुंचा. जयप्रकाश के पीछे-पीछे बैंड बाजा के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोग साथ चल रहे थे. वृद्ध महिला के पुत्र ने बताया कि माता के मिलने की खुशी में मंगलवार शाम से सत्संग भजन के साथ भंडारा का आयोजन किया जाएगा. इस मौके पर रविन्द्र कुमार राम, सत्य नारायण राम, राजाराम राम, बद्री राम, राजेंद्र राम, छुतहरू राम, लखन राम, धनिक लाल राम, भूपेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >