जदिया से अपहृत नाबालिग लड़की मधेपुरा में मिली

थाना क्षेत्र के एक गांव से एक सप्ताह पहले शादी की नीयत से अपहृत की गयी नाबालिग लड़की को पुलिस ने गुरुवार की शाम मधेपुरा जिले से बरामद कर लिया है.

– एक सप्ताह पहले शादी की नीयत से लड़की का कर लिया गया था अपहरण – नाबालिग के नाना के आवेदन पर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज जदिया. थाना क्षेत्र के एक गांव से एक सप्ताह पहले शादी की नीयत से अपहृत की गयी नाबालिग लड़की को पुलिस ने गुरुवार की शाम मधेपुरा जिले से बरामद कर लिया है. पुलिस ने नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है. घटना को लेकर पीड़िता के नाना ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया था. इसमें मो दिलशाद, मो अरमान व प्रिंस कुमार को नामजद किया गया है. आवेदन में कहा गया है कि नामजद आरोपितों ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपहरण कर लिया. आवेदन मिलते ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी और तकनीकी सर्विलांस के जरिये मधेपुरा जिले के एक ठिकाने से लड़की को बरामद कर लिया. फिलहाल, पीड़िता को मेडिकल जांच और आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए सुपौल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि नामजद तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी. पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >