SUPAUL: प्रेमी संग फरार नाबालिग देर शाम बरामद, मुख्य आरोपित गिरफ्तार
जदिया थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन दिन पूर्व अपने प्रेमी के साथ फरार हुई नाबालिग लड़की को जदिया पुलिस ने बुधवार की देर शाम जदिया बाजार से सकुशल बरामद कर लिया.
जदिया(सुपौल) से उमेश कुमार की रिपोर्ट :
जदिया थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन दिन पूर्व अपने प्रेमी के साथ फरार हुई नाबालिग लड़की को जदिया पुलिस ने बुधवार की देर शाम जदिया बाजार से सकुशल बरामद कर लिया. वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपित रोहित कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान बघेली पंचायत के वार्ड नंबर-07 निवासी डोमी शर्मा के पुत्र रोहित कुमार शर्मा के रूप में हुई है. बताया जाता है कि नाबालिग लड़की के पिता ने जदिया थाने में आवेदन देकर पुत्री के अपहरण मामले में आरोपी युवक सहित आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार मामले की जांच एवं आरोपितों की तलाश में जुटी हुई थी. थानाध्यक्ष नंदकिशोर नंदन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की देर शाम जदिया बाजार क्षेत्र में छापेमारी कर नाबालिग लड़की को बरामद किया गया. साथ ही मुख्य आरोपी रोहित कुमार शर्मा को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है. वहीं बरामद नाबालिग लड़की को महिला पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल जांच एवं बयान दर्ज कराने हेतु सुपौल भेजा गया है.घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है. पुलिस अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.