लूटकांड का अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

प्रभारी थानाध्यक्ष रिंकी कुमारी ने बताया कि आरोपित को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है

जदिया. मानगंज समीप सीएसपी संचालक से हुई लूटकांड मामले में पुलिस को सफलता मिली है. डीआईयू सुपौल की टीम ने जदिया थाना कांड संख्या 201/25 के अप्राथमिकी अभियुक्त को पिपरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अररिया जिले के घूरना थाना क्षेत्र के पथराहा निवासी दयानंद कुमार मेहता उर्फ दया कुमार के रूप में हुई है. प्रभारी थानाध्यक्ष रिंकी कुमारी ने बताया कि आरोपित को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >