कोसी नदी में अधेड़ लापता, खोजबीन जारी

घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है.

निर्मली. थाना क्षेत्र के दिघिया गांव में मवेशी चराकर घर लौट रहे एक 50 वर्षीय रामाकांत सिंह कोसी नदी में लापता हो गया. जिसके बाद गुरुवार को सूचना पर पहुंचे निर्मली सीओ सहित अन्य की मौजूदगी में उनकी तलाश जारी है. गोताखोरों की टीम लापता व्यक्ति की खोजबीन में जुटी हुई है. 24 घंटे बाद भी डूबे व्यक्ति का अता पता नहीं चल सका है. घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >