SUPAUL : वैश्य महासभा की बैठक में राजनीतिक भागीदारी पर दिया गया जोर
राष्ट्रीय वैश्य महासभा के जिला इकाई के नेतृत्व में रविवार को सुपौल में जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.
सुपौल से विकास कुमार की रिपोर्ट :
राष्ट्रीय वैश्य महासभा के जिला इकाई के नेतृत्व में रविवार को सुपौल में जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी ने की. बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के साथ-साथ आगामी जून माह में जिला स्तरीय वैश्य सम्मेलन आयोजित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वैश्य समाज की आबादी लगभग 22 प्रतिशत होने के बावजूद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर समाज को अपेक्षित भागीदारी नहीं मिल पा रही है. नेताओं ने इसका प्रमुख कारण समाज का 56 उपजातियों में बंटा होना बताया.
वक्ताओं ने कहा कि जब तक वैश्य समाज की सभी उपजातियां एक मंच पर संगठित होकर कार्य नहीं करेंगी, तब तक समाज को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना कठिन होगा. उन्होंने समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत करने तथा युवा पीढ़ी को नेतृत्व में आगे लाने का आह्वान किया. बैठक में शिक्षा, राजनीतिक भागीदारी, आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक एकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी गंभीरता से चर्चा की गई. साथ ही समाज के हित में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य रूप से प्रणव जायसवाल, भगवान चौधरी, रामचंद्र पोद्दार, जयप्रकाश चौधरी, शंभू कुमार गुप्ता, उमेश चौधरी, योगमाया देवी, राम लखन चौधरी, राम बाबू चौधरी, ब्रह्म नारायण सेठ, बमभोली चौधरी, भगवान दत्त चौधरी, लक्ष्मी कांत गुप्ता, कुमार त्रिलोक, जगरनाथ चौधरी, अरुण कुमार जायसवाल, संतोष चौधरी, रामकुमार चौधरी सहित बड़ी संख्या में वैश्य समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे.