मौसम ने ली करवट, जनजीवन अस्त-व्यस्त

आंधी का असर इतना तेज था कि सिमराही स्थित गुलाब दास ठाकुरबाड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में बने मां शीतला मंदिर के पास पुरानी पंचायत भवन के ऊपर एक विशाल पेड़ गिर गया, जिससे भवन को काफी क्षति पहुंची. इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र के दौलतपुर, दहीपौड़ी, फिंगलास, नरहा, धर्मपट्टी, हरिपुर समेत कई इलाकों में दर्जनों पेड़ गिरने की सूचना है.

राघोपुर (सुपौल) से आशुतोष झा की रिपोर्ट: जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिमराही नगर पंचायत सहित आसपास के इलाकों में सोमवार रात्रि अचानक मौसम ने करवट ले ली. धूल भरी तेज हवाओं के साथ आई आंधी और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया.

उठाना पड़ रहा है आर्थिक नुकसान:

तेज हवा के कारण कई दुकानदारों के सामान उड़ गए, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा. आंधी का असर इतना तेज था कि सिमराही स्थित गुलाब दास ठाकुरबाड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में बने मां शीतला मंदिर के पास पुरानी पंचायत भवन के ऊपर एक विशाल पेड़ गिर गया, जिससे भवन को काफी क्षति पहुंची. इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र के दौलतपुर, दहीपौड़ी, फिंगलास, नरहा, धर्मपट्टी, हरिपुर समेत कई इलाकों में दर्जनों पेड़ गिरने की सूचना है.

क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित:

पेड़ों के गिरने से बिजली के पोल और तार भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके कारण पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. अचानक आई इस आपदा से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर अंधेरे और उमस भरी गर्मी में स्थिति और भी कठिन हो गई है. इस संबंध में राघोपुर बिजली विभाग के जेई ने बताया कि जहां-जहां पेड़ गिरने और बिजली पोल-तार क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है, वहां मिस्त्री और सहयोगी टीमों को भेजा गया है. उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द बिजली सेवा बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

Divyanshu Prashant is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >