गणित ओलंपियाड, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

चित्रकला में आतिया प्रवीण रही प्रथम

चित्रकला में आतिया प्रवीण रही प्रथम छातापुर. बिहार दिवस के अवसर पर मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन परिसर में शुक्रवार को गणित ओलंपियाड, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रभारी बीईओ देश कुमार की मौजूदगी में आयोजित प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में निर्णायक मंडली द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार चित्रकला प्रतियोगिता में वर्ग एक से पांच तक में आतिया प्रवीण प्रथम व अदिति कुमारी द्वितीय स्थान पर रही. वर्ग छह से आठ में रिया रानी प्रथम, लिपि कुमारी द्वितीय तथा अदिति कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया. जबकि वर्ग नौ से 12 में खुशी कुमारी प्रथम तथा अभिलाष कुमार द्वितीय स्थान पर रहे. गणित प्रतियोगिता में वर्ग एक से पांच में प्रज्ञा पुष्प प्रथम, राहुल कुमार द्वितीय तथा अदिति कुमारी तृतीय स्थान पर रही. जबकि वर्ग छह से आठ में बाबुल कुमार प्रथम, कोमल कुमारी द्वितीय तथा प्रियांशु कुमार व आदिल राज संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे. वहीं वर्ग नौ से 12 में अक्षत कुमार प्रथम, कनिष्क कुमार द्वितीय तथा सुधांशु शेखर तृतीय स्थान पर रहे. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में वर्ग एक से पांच में राजीव कुमार प्रथम, मो खलीउल्लाह द्वितीय तथा आदित्य प्रवीण तृतीय स्थान पर रहे. वर्ग छह से आठ में उन्नति कुमारी प्रथम, शांभवी कुमारी द्वितीय तथा रिया रानी तृतीय स्थान पर रही. वहीं वर्ग 11 से 12 में काजल कुमारी प्रथम, मौसम कुमारी व अक्षत कुमार संयुक्त रूप से द्वितीय तथा नीलू कुमारी तृतीय स्थान पर रही. मौके पर श्याम मंडल सुंदर, पीयूष कुमार पिंकू, मिथिलेश कुमार मधुकर, सुरजीत राणा, रिचा ठाकुर, अखिलेश प्रसाद, सुमन कुमार, बीरेंद्र कुमार, कृष्णा कुमार, मो समद आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >