मानवीय पहल: मारवाड़ी महिला समिति ने गरीब बेटी की शादी में किया सहयोग

लड़की की मां ने भावुक होकर कहा कि इस कठिन समय में मारवाड़ी महिला समिति ने बहुत बड़ा सहयोग किया है

सुपौल. सुपौल में सामाजिक सहयोग और मानवीय संवेदना की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली. अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, शाखा सुपौल की सदस्यों ने एक गरीब परिवार की बेटी की शादी में मदद करते हुए शादी के लिए आवश्यक सामग्री, कपड़े और शृंगार का सामान उपलब्ध कराया. जानकारी के अनुसार नगर परिषद के वार्ड संख्या 13 निवासी प्रद्युम्न मिश्रा की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है. उनकी बेटी की शादी 11 मार्च को तय है. आर्थिक तंगी के कारण परिवार को शादी की तैयारियों में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. इसी बीच जब इस स्थिति की जानकारी अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, शाखा सुपौल को मिली तो समिति की सदस्य तुरंत मदद के लिए आगे आईं. समिति की ओर से लड़की के घर पहुंचकर शादी के लिए जरूरी सामग्री, कपड़े और शृंगार का सामान प्रदान किया गया. समिति के इस सहयोग से लड़की के परिवार में खुशी का माहौल है. लड़की की मां ने भावुक होकर कहा कि इस कठिन समय में मारवाड़ी महिला समिति ने बहुत बड़ा सहयोग किया है. उन्होंने समिति के सभी सदस्यों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मदद को वह कभी नहीं भूलेंगी. मारवाड़ी महिला समिति शाखा सुपौल की सचिव विद्या मोहनका ने बताया कि उन्हें इस परिवार की स्थिति की जानकारी पड़ोसियों के माध्यम से मिली थी. इसके बाद समिति के सभी सदस्यों के साथ विचार-विमर्श कर मदद का निर्णय लिया गया और सभी ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया. इस अवसर पर सुनीता अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, रश्मि मोहनका, सुनीता अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल और वैशाली अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >