विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या का आरोप

मृतका के मायके वाले ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है

निर्मली. थाना क्षेत्र स्थित दिघिया गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. मृतका की पहचान निर्मली थाना क्षेत्र के दिघिया वार्ड नंबर 06 निवासी रमेश सिंह की 25 वर्षीय पत्नी कविता देवी के रूप में हुई है. घटना की सूचना पर बुधवार को पहुंची निर्मली थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है. मृतका के मायके वाले ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >