सुपौल मंडी में पिछले तीन-चार दिनों से मक्का के भाव में उछाल देखा जा रहा है. कारोबारियों का कहना है कि बारिश के मौसम में आवक कम हो जाने से यह तेजी आई है. कारोबारियों के अनुसार मक्का का यह उछाल फिलहाल स्थायी नहीं रहने वाला है. कारोबारियों ने बताया कि अभी बारिश की वजह से आवक कम हुआ है पर कुछ दिनों में जैसे ही लगातार धूप तेज होगी, आवक बढ़ जाएगा.
सुपौल मंडी का बाजार भाव
दाम (प्रति क्विंटल) अधिकतम न्यूनतम
मक्का 2100 2200गेहूं 2550 2620
चावल अरवा मोटा 3200 3050चावल बासमती 13000 12500
दाल मसूर 6770 5590दाल मूंग 9600 9540
दाल अरहर 14800 10700दाल चना 6600 5550
गोटा चना 6400 6200सरसों काला 7140 6830
सरसों पीला 7530 7360सरसों तेल 15ली. 2480 2090
आलू 1450 1250प्याज 1800 1700
