एसएसबी सीमा चौकी नेओर की बड़ी कार्रवाई, नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

गश्ती दल ने सूचना अनुसार संदिग्ध स्थान पर पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बोरी लादकर छिपे रास्ते का इस्तेमाल करते हुए नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहा है.

सुपौल भारत-नेपाल सीमा पर 45वीं वाहिनी एसएसबी की सीमा चौकी नेओर ने मंगलवार सुबह एक विशेष गश्ती अभियान के दौरान 26.1 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर एक बड़ी तस्करी को विफल कर दिया. तस्कर के पास से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई. इस संबंध में जानकारी देते हुए 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सीमा स्तंभ संख्या 229 से लगभग 900 मीटर भारत की सीमा के भीतर एक तस्कर मादक पदार्थ लेकर प्रवेश करने वाला है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीमा चौकी नेओर द्वारा तुरंत एक विशेष गश्ती दल का गठन किया गया. गश्ती दल ने सूचना अनुसार संदिग्ध स्थान पर पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बोरी लादकर छिपे रास्ते का इस्तेमाल करते हुए नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहा है. सतर्क जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर मोटरसाइकिल व लदे सामान सहित धर दबोचा. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक ने अपना नाम जयक्रिस कुमार यादव आन्ध्रामठ, जिला मधुबनी बताया. बोरी की तलाशी लेने पर 26.1 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई. कागजी कार्रवाई के उपरांत जब्त शराब, मोटरसाइकिल एवं तस्कर को थाना आन्ध्रामठ, जिला मधुबनी को सुपुर्द कर दिया गया. इस कार्रवाई में एसएसबी के उप निरीक्षक रमेश चन्द्र सहित अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >