महा भंडारा का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण

संतों ने महर्षि जी के व्यक्तित्व, कृतित्व पर प्रकाश डाला

प्रतापगंज. प्रखंड अंतर्गत सुरियारी स्थित संतमत सत्संग मंदिर में संत सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज का 142वां पावन जयंती समारोह हर्षोल्लास पूर्वक धूमधाम से मनाया गया. गुरुवार प्रातः 6बजे फूलों से सजा रथ पर गुरु महाराज का तैल चित्र रखकर गाजे बाजे के साथ रंग बिरंग परिधानों में भक्तजन द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी. भक्तों ने प्रातःकालीन स्तुति विनती, ग्रंथ पाठ में भाग लेकर मंचासीन स्वामी मंगल मूर्ति बाबा के प्रवचन को सुनकर सद्गुरु महाराज को पुष्पांजलि अर्पित किये. इस मौके पर सामूहिक भंडारा का आयोजन किया गया. जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. इस मौके पर संतों ने महर्षि जी के व्यक्तित्व, कृतित्व पर प्रकाश डाला. वक्ता में पूज्य स्वामी मंगल मूर्ति बाबा, जिला मंत्री संतोष कुमार समीर, कोषाध्यक्ष बीरेंद्र पंजियार, महेंद्र मेहता, बासुदेव पादुका प्रमुख थे. इस मौके पर राजेंद्र महतो, पवन प्रधान, गणेश मडल, अरूण चौधरी, सत्यनारायण महतो, बेचू पासवान, नवीन पूर्वे, संत मलिक, युगेश पूर्वे, मुन्ना कुमार, सुनील मंडल, कुमार विनीत, गुड्डू पूर्वे, राजू नायक, संतोष मंडल, सुधीर कुमार महतो, ललिता देवी, राजीव कुमार रंजन, शिवानी कुमारी, मणिकांत मनु, कुमारी रिचा आदि का सराहनीय योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >