एलपीजी गैस की आपूर्ति सामान्य, अफवाहों से न घबराएं : डीएम

कालाबाजारी व जमाखोरी पर कड़ी चेतावनी

– डीएम की अध्यक्षता में गैस एजेंसियों व तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक – कालाबाजारी व जमाखोरी पर कड़ी चेतावनी सुपौल. जिले में एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर गुरुवार की शाम जिला पदाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले के सभी एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर तथा तेल कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधक शामिल हुए. इस बैठक में अपर समाहर्ता सुपौल श्री सच्चिदानंद सुमन एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुपौल भी उपस्थित रहे. एलपीजी सिलिंडरों की कोई कमी नहीं समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि वर्तमान समय में घरेलू एलपीजी सिलिंडरों की जिले में कोई कमी नहीं है. हालांकि सिलेंडर की कमी से संबंधित अफवाहों के कारण उपभोक्ताओं द्वारा अचानक अधिक मात्रा में सिलेंडर की मांग की जा रही है. इस असामान्य मांग के कारण कुछ वितरकों के पास अस्थायी रूप से स्टॉक समाप्त हो जा रहा है, लेकिन थोड़े समय बाद आपूर्ति फिर से सामान्य हो जा रही है. जिला प्रशासन के अनुसार तत्काल किसी भी प्रकार के आपूर्ति संकट की संभावना नहीं है. पात्र उपभोक्ताओं को नियम के अनुसार आपूर्ति का निर्देश जिला पदाधिकारी ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया कि पात्र उपभोक्ताओं को निर्धारित नियमों के अनुसार ही घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए. डीएम ने गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में कालाबाजारी और जमाखोरी नहीं होने दी जाएगी. उन्होंने आगाह किया कि यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो संबंधित एजेंसी की अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) रद्द करने सहित अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी. जिला पदाधिकारी ने सभी उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जिले में एलपीजी सिलिंडरों की उपलब्धता सामान्य है, इसलिए घबराकर अधिक सिलेंडर लेने की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी उपभोक्ताओं को नियमानुसार एलपीजी गैस की आपूर्ति की जाएगी और इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तत्पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >