तेज आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लाखों की संपत्ति का नुकसान

तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर वर्षों पुराने पेड़ उखड़कर सड़कों के पास गिर गए

सुपौल. सदर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार की रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया. अचानक बदले मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी. तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर वर्षों पुराने पेड़ उखड़कर सड़कों के पास गिर गए. जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ. बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई. बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली के पोल और तारों को नुकसान पहुंचा है. जिसकी मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है. इस प्राकृतिक आपदा से लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की भी सूचना है. फसलें बर्बाद हो गईं और कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. शहरी इलाके में 10 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हुई. ग्रामीण इलाके में 15 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी. कई पंचायत में अब भी विद्युत बहाल नहीं हो सकी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >