फाइनल मुकाबला में कोरियापट्टी ने फारबिसगंज को हराया

मैन आफ द मैच कोरियापट्टी टीम के खिलाड़ी रितेश सिंह को तथा मैन ऑफ द सीरीज आनंद गांगुली को दिया गया

जदिया. कोरियापट्टी के ऐतिहासिक क्रीड़ा मैदान में केसीसी के बैनर तले आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार को कोरियापट्टी बनाम फारबिसगंज के बीच खेला गया. खेल में कोरियापट्टी की टीम ने फारबिसगंज टीम को 05 रनों से हराकर विनर कप पर कब्जा जमाया. टॉस जीतकर फारबिसगंज की टीम के कप्तान मो इमरान ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया तथा बल्लेबाजी करने के लिए कोरियापट्टी टीम के कप्तान रिंकेश सिंह को आमंत्रित किया. बल्लेबाजी करने उतरी कोरियापट्टी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 123 रन बनाकर आल आउट हो गया तथा जीत के लिए फारबिसगंज टीम के सामने 124 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी फारबिसगंज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 09 विकेट खोकर 118 रनों पर ही सिमट गई. इस तरह कोरियापट्टी की टीम 05 रनों से शानदार जीत दर्ज किया. मैन आफ द मैच कोरियापट्टी टीम के खिलाड़ी रितेश सिंह को तथा मैन ऑफ द सीरीज आनंद गांगुली को दिया गया. खेल से समाप्ति के बाद पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें विनर टीम के कप्तान रिंकेश सिंह को विनर कप सहरसा भाजपा जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार सिंह सिधू ने प्रदान किया .वही रनर टीम के कप्तान मो इमरान को राज कुमार सिंह ने रनर कप प्रदान किया .खेल में इम्पायर की भूमिका राजन कुमार सिंह तथा दीपक कुमार ,कमेंटेटर की भूमिका अनिल कुमार अरुण ,प्रधुम्न व सनोज कुमार तथा स्कॉलर के रूप में नितिन बिहारी व प्रेम ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई . इस मौके पर दिलीप कुमार सिंह ,सोना झा ,सुनील पौद्दार ,प्रभाकर सिंह ,अमित कुमार गुड्डू ,अभय निराला ,घनश्याम बिहारी ,अभिमन्यु सिंह ,अंकुर ,प्रताप ,राजवर्धन सिंह ,बीरेंद्र यादव ,सुरेश कुमार सिंह मुन्ना सहित हजारों खेल प्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >