अंतिम लीग मैच में किसनपुर रहा विजयी

दीपक बनारस ने ठोका शानदार शतक

– दीपक बनारस ने ठोका शानदार शतक राघोपुर. गणपतगंज स्थित हाई स्कूल के मैदान में चल रहे गणपतगंज क्रिकेट लीग 2026 के चौथे दिन शनिवार को लीग चरण का अंतिम मुकाबला स्थानीय टीम गणपतगंज और किसनपुर के बीच खेला गया. किसनपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. किसनपुर के सलामी बल्लेबाजों ने संभलकर खेल की शुरुआत की. लेकिन कुछ ही ओवरों में रन गति तेज कर दी. किसनपुर की ओर से दीपक बनारस ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 110 रन बनाए. वहीं दूसरे छोर से दीपक गोलू ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर 79 रन की तेजतर्रार पारी खेली. इन दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी के चलते किसनपुर ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 227 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गणपतगंज की टीम पर शुरुआत से ही दबाव साफ नजर आया. शुरुआती ओवर में लगातार विकेट गिरने से स्थानीय टीम की रन गति प्रभावित होती चली गई. हालांकि गणपतगंज के कुछ बल्लेबाजों ने संघर्ष करने की कोशिश की. लेकिन मजबूत लक्ष्य और लगातार गिरते विकेटों के कारण टीम मैच में वापसी नहीं कर सकी. अंततः गणपतगंज की पूरी टीम 20वें ओवर में 142 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इस तरह किसनपुर की टीम ने बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए लीग का अंतिम मुकाबला अपने नाम कर लिया. रविवार को लीग का पहला सेमीफाइनल बॉयज इलेवन सहरसा और मतीन इलेवन सुपौल के बीच खेला जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >