हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

इस दौरान 251 कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया

प्रतापगंज. प्रखंड अंतर्गत सुखानगर चौक पर नव निर्मित हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर बुधवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई. इस दौरान 251 कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया. जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया. शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकलकर सुखानगर चौक सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए बड़ी पोखर पहुंची. जहां वैदिक रीति के साथ विधि- विधान से जल भरा गया. इसके बाद यात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई. जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कलश यात्रियों का स्वागत किया. इस अवसर पर मंदिर के आयोजक धरणीधर प्रसाद सिंह ने बताया कि कलश शोभा यात्रा के उपरांत गुरुवार को नये मूर्ति का नगर भ्रमण, शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर मूर्ति स्थापित किया जायेगा. इसके पश्चात अष्टयाम का कार्यक्रम होगा. इस मौके परे पंडित आचार्य जीवानंद झा, वैदिक ओमप्रकाश झा, रोहितानंद झा, अखिलेश ठाकुर द्वारा यजमान धरणीधर प्रसाद सिंह एवं उनकी धर्म पत्नी रंजना देवी को पूजा अर्चना कराया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >