कटैया-निर्मली. उत्तर बिहार में प्रसिद्ध पिपरा प्रखंड क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 3 में कैलाशपुरी मेला स्थल और मंदिर परिसर का बुधवार को डीएम सावन कुमार ने जायजा लिया. इस मौके पर वरीय उपसमाहर्ता, जिला योजना पदाधिकारी, पिपरा सीओ उमा कुमारी, मेला सचिव सुनील कुमार पासवान सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. डीएम ने इस ऐतिहासिक जगह के सर्वांगीण विकास को लेकर उन्होंने मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. मंदिर परिसर में बने तालाब का सौंदर्यीकरण करवाने पोखर के चारों तरफ फाइबर ब्लॉग और बैठने की व्यवस्था सहित समुचित व्यवस्था उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया. वहीं मेला समिति के मांग पर कला मंच बनवाने का भी निर्देश दिया गया. मंदिर का जिला गजेटियर में शामिल नहीं किए जाने की बात मेला समिति द्वारा कहा गया. जिस पर डीएम ने आश्वासन दिया की बहुत जल्द गजेटियर में नाम शामिल करवाया जाएगा. इस मौके पर कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण कार्य प्रमंडल सुपौल रामबरन पासवान, सहायक अभियंता यशोधर कुमार, कनीय अभियंता कुंदन कुमार, पूर्व सरपंच ब्रह्मदेव ठाकुर, सीताराम पासवान, लखन चौधरी, शम्भू शरण चौधरी, महेश पासवान, मो केयूम, राजकुमार चौधरी, ललित चौधरी, लक्ष्मण कुमार मंडल अन्य लोग मौजूद थे.
कैलाशपुरी मेला स्थल का होगा सौंदर्यीकरण, डीएम ने लिया जायजा
मेला समिति के मांग पर कला मंच बनवाने का भी निर्देश दिया गया
