युवाओं को रोजगार व इंटर्नशिप से जोड़ने की पहल

पीएम इंटर्नशिप, एनएपीएस व सीएम प्रतिज्ञा योजना की दी गई विस्तृत जानकारी

– नियोजनालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित – पीएम इंटर्नशिप, एनएपीएस व सीएम प्रतिज्ञा योजना की दी गई विस्तृत जानकारी सुपौल. युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत बिहार कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला नियोजनालय सुपौल द्वारा संयुक्त श्रम भवन स्थित सभा कक्ष में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना एवं सीएम प्रतिज्ञा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन राकेश रंजन, निशांत कुमार, विनोद कुमार चौधरी, मनोज कुमार, अंकिता एवं जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के प्रबंधक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण) राकेश रंजन ने कहा कि सरकार युवाओं को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना और सीएम प्रतिज्ञा योजना के माध्यम से इंटर्नशिप, व्यावहारिक कार्य अनुभव, कौशल विकास एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम युवाओं को रोजगारपरक योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न उद्योगों, संस्थानों, प्रतिष्ठानों, सार्वजनिक उपक्रमों, होटल, निजी अस्पतालों, सरकारी एवं निजी आईटीआई, अभियंत्रण कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज तथा डिग्री कॉलेजों के प्राचार्य, उप प्राचार्य, टीपीओ, प्रबंधक एवं कुशल युवा कार्यक्रम के संचालकों ने भाग लिया. कार्यक्रम में मौजूद प्रतिनिधियों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई. कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला नियोजन पदाधिकारी अंकिता, निम्न वर्गीय लिपिक दीपक कुमार, जिला कौशल प्रबंधक प्रवेश कुमार प्रभाकर, डाटा एंट्री ऑपरेटर गुड़िया रानी, कार्यालय परिचारी सुमित कुमार, सुरक्षा कर्मी दीपक कुमार सिंह, राजू कुमार झा, अंजनी कुमार त्रिवेदी, सफाई कर्मी भूषण कुमार ठाकुर एवं दुर्गानंद कुमार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >