सितारा योजना’ पर जागरूकता अभियान: ट्रांसजेंडर अधिकार व पुनर्वास पर दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान पैनल अधिवक्ताओं और पीएलवी द्वारा सितारा योजना 2023 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई

सुपौल. बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सुपौल के सचिव मो अफजल आलम के मार्गदर्शन में रविवार को नगर परिषद वार्ड संख्या 02, विद्यापुरी स्थित हनुमान मंदिर के पास एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान पैनल अधिवक्ताओं और पीएलवी द्वारा सितारा योजना 2023 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. यह योजना बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की एक महत्वपूर्ण पहल है. जिसका उद्देश्य ट्रांसजेंडर व्यक्तियों का सामाजिक-आर्थिक एकीकरण, पुनर्वास और उन्हें न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध कराना है. कार्यक्रम में बताया गया कि यह योजना ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करती है. इसके तहत ट्रांसजेंडर समुदाय को सम्मानजनक जीवन, कानूनी सुरक्षा और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया गया. कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता शक्ति कुमारी सारिका, सोनी कुमारी, समाजसेवी नीता कुमारी, विधिक स्वयंसेवक मो निजाम, मो मो अजजम मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >