बिहार बदलाव रैली की तैयारी को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ बिहार बदलाव रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया

सुपौल. जन सुराज पार्टी द्वारा आगामी 11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में होने वाली बिहार बदलाव रैली की तैयारियों को लेकर सोमवार को सुपौल जिला पार्टी कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रदेश कार्यसमिति, राज्य कोर समिति, जिला समिति, एवं प्रखंड स्तर के सभी सदस्यों ने भाग लिया. जहां पार्टी पदाधिकारियों ने रैली की सफलता के लिए रणनीति बनाई और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की. जिला अध्यक्ष इंद्रदेव साह ने प्रेसवार्ता कर रैली की तैयारी को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रत्येक पंचायत से 100 लोग इस रैली में भाग लेंगे. लाखों की भीड़ इस रैली में आने वाली है और हमारा प्रयास रहेगा कि सबसे ज्यादा भागीदारी मधेपुरा जिला से हो. बताया कि यह बिहार बदलाव रैली उनलोगों के लिए है, जो बिहार में बदलाव देखना चाहते हैं. यह रैली वैसे लोगों के लिए है, जो शिक्षा के लिए पलायन कर रहें हैं, रोजगार के लिए पलायन कर रहें है, जिन्हें बिहार में सही स्वास्थ्य की सेवा नहीं मिल रही. यह परिवर्तन रैली वैसे प्रताड़ित लोगों के लिए है. बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ बिहार बदलाव रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया. बैठक में जन सुराज जिलाध्यक्ष इंद्र देव साह, जिला महासचिव नरेश नयन, अनुमंडल युवा अध्यक्ष लाल कृष्ण अडवाणी, अनुमंडल महिला अध्यक्ष सीमा सिंह, जिला उपाध्यक्ष महान कुमार, अनुमंडल संयोजक उमेश ठाकुर समेत अन्य जन सुराजी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >