बैंडबाजे के साथ निकाली गई विसर्जन जुलूस, मां शेरेवाली के जयकारें से गुंजयमान रहा वातावरण

सड़क किनारे खडे़ श्रद्धालुओ ने दर्शन व नमन कर शक्तिस्वरूपा मैया को अश्रुपूर्ण नेत्रों से बिदा किया.

छातापुर मुख्यालय बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पूजा का 10 दिवसीय आयोजन शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. गुरूवार को विजयादशमी के दिन सैकड़ों की संख्या में श्रदालुओं ने पूजा स्थल पर पहुंचकर जगत जननी मैया का दर्शन किया और सुख समृद्धि व शांति की कामना की. रात्रिकाल विसर्जन जुलूस निकालकर देवी दुर्गाजी सहित देवी देवताओं की प्रतिमा को चुन्नी पंचायत स्थित सुरसर नदी के प्रवाहित जल में विसर्जित कर दिया गया. बैंडबाजे के साथ निकाली गई विसर्जन जुलूस में सैकड़ों की संख्या में माताभक्त शामिल हुए और मां शेरोवाली के जयकारों से वातावरण गुंजायमान होता रहा. इस दौरान जगह जगह आतिशबाजी की गई और माता के गीतों पर युवाओं के समूह ने जमकर नृत्य किया. दुर्गा मंदिर से लेकर हाई स्कूल चौक तक सड़क किनारे खडे़ श्रद्धालुओ ने दर्शन व नमन कर शक्तिस्वरूपा मैया को अश्रुपूर्ण नेत्रों से बिदा किया. थानाध्यक्ष प्रमोद झा के नेतृत्व में पुलिस बल जुलूस के साथ चल रहे थे. वहीं महद्दीपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर से निकाले गए विसर्जन जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था की कमान त्रिवेणीगंज एसडीएम अभिषेक कुमार व एसडीपीओ विभाष कुमार स्वयं संभाल रहे थे. जबकि राजेंद्र बहरखेर, प्रमोदचंद बोथरा, पूजा समिति के अध्यक्ष गौरीशंकर भगत, सचिव नागेश्वर मंगरदैता, उपाध्यक्ष राहुल कुमार गुड्डू, संजय भगत, पंकज भगत, संजय कुमार पप्पू, सुबोध बहरखेर, गुंजन भगत, संजीव सहनी, सहित प्रबुद्धजन, युवा एवं किशोर वर्ग भारी तादाद में शामिल थे. विजयादशमी के दिन शांतिजल व जैयंती के लिए भक्तों का लगा तांता विजयादशमी के दिन सुबह सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और मां भगवती का श्रद्धापूर्वक पूजन किया. तत्पश्चात शांतिजल और जैयंती के लिए जमा भीड़ में श्रद्धालु मशक्कत करते दिखे. नवमी के दिन मंदिरों में बलि प्रदान, कन्या भोजन, संध्याकाल हवन पश्यात फुलाईस का दौर चला. अष्टमी व नवमी की रात सम्राट मैया जागरण एण्ड आर्केस्ट्रा ग्रूप मधेपुरा के गायक व गायिकाओं के द्वारा एक से बढ़कर एक गीत व नृत्य की प्रस्तुति दी गई. मैया के दरबार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूरी रात श्रोता झुमते नजर आये. पूजा स्थल पर अष्टमी की शाम खीर प्रसाद, नवमी की शाम हलुआ प्रसाद एवं दशमी के दिन खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया. विजयादशमी की शाम स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू प्रतिमा दर्शन के लिए बाजार सहित महद्दीपुर, लालगंज तिलाठी, लालपुर, मकुरजा हाट, चुन्नी, गिरिधरपट्टी, चुन्नी एवं डहरिया स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचे और लोगों को शुभकामनायें दी. भगवती दर्शन के लिए पहुंचने वालों में मुख्य रूप से पनोरमा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा, राजद नेता डॉ विपीन कुमार सिंह, पूर्व आइआरएस बैद्यनाथ मेहता, बिहार सरकार के विशेष सचिव मनोज कुमार राय, त्रिवेणीगंज एसडीएम अभिषेक कुमार, एसडीपीओ विभाष कुमार, बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता आदि शामिल हैं. विजयादशमी के मेला में ऐतिहासिक भीड़ देखी गई, हालांकि अपराह्नकाल शुरू हुई बारिश से लोग मायूस हो गये. परंतु घंटे भर बाद बारिश के थमते ही हजारों की लोगों ने मेले का लुफ्त उठाया और दुकानदारों की खुद चांदी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >