रतनपुर. बसंतपुर प्रखंड के भगवानपुर पंचायत स्थित चैती दुर्गा मंदिर समदागढ़-शिवनगर में चैती नवरात्र पर स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ उमड़ गयी. जयकारे लगाते हुए भक्तों में काफी उत्साह था. क्षेत्रीय महिलाओं ने लोकगीतों के साथ पूजा-अर्चना करते हुए नम आंखों से माता को विदाई दी. निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार समदागढ़-शिवनगर से प्रतिमा निकाल कर क्षेत्र परिभ्रमण करते हुए रानीगंज चौक के रास्ते पूर्वी कोसी तटबंध के 04 किमी स्पर के समीप कोसी नदी में जल प्रवाहित किया. परिभ्रमण के दौरान भक्तों ने रास्ते में माता की पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी. शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए भीमनगर थाना की पुलिस मुस्तैद रही. साथ की पूजा समिति के सदस्य भी काफी सक्रियता के साथ भागीदारी निभायी. मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि हिन्दू धर्म के महापर्व चैती नवरात्रि को लेकर प्रतिमा स्थापित की गई थी. साथ ही मेला का आयोजन भी किया गया था. इस दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए समिति सदस्यों एवं पुलिस बलों द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई गयी. बताया कि वर्षो से समदागढ़-शिवनगर में आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से प्रत्येक वर्ष मेला का आयोजन किया जाता है. कलश स्थापना के दिन कलश शोभा यात्रा भी निकाली गयी. इस मौके पर सचिव नितेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष ब्रजेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष बबन यादव, कृष कुमार यादव, पवन यादव, मिथिलेश मुखिया, शोभनंद, आशीष, पप्पू, विवेक, दिलखुश, मिथलेश यादव, दिनेश कुमार दिनकर, नंदकिशोर भारती, अरुण कुमार राउत, शिव कुमार यादव, प्रभु नारायण यादव, मनीष प्रकाश मणि, कंचन मुखिया, अरुण कुमार यादव, संदीप कुमार शर्मा, पूनम पौद्दार, लालू यादव, विपिन कुमार यादव, बिजेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, शंभु यादव, जितेंद्र, अमित, कुंदन, रामप्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
