जागरूकता से ही मानव तस्करी पर लग सकता है रोक

किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना सुरक्षा बलों को देने के लिए किया गया प्रेरित

– सातनपट्टी पंचायत के नरपतपट्टी में एसएसबी ने जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन – किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना सुरक्षा बलों को देने के लिए किया गया प्रेरित रतनपुर. बसंतपुर प्रखंड के सातनपट्टी पंचायत के नरपतपट्टी में एसएसबी ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इसका उद्देश्य ग्रामीणों को मानव तस्करी जैसी सामाजिक बुराई के प्रति सजग और सतर्क बनाना था. कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक (महिला) भावना ने ग्रामीणों एवं जवानों को बताया कि मानव तस्करी क्या होती है, यह किस प्रकार से की जाती है और इससे बचाव के कौन-कौन से उपाय अपनाए जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर जागरूकता ही इस अपराध को रोकने का सबसे प्रभावी माध्यम है. कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया कि सीमा क्षेत्र में ऐसे जागरूकता अभियान का उद्देश्य लोगों को सतर्क करना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना सुरक्षा बलों को देने के लिए प्रेरित करना है, ताकि मानव तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके. मौके पर मुखिया चंदन राम, सहायक कमांडेंट जगत्तेर सिंह, सउपनि/सा भारत भूषण, मुख्य आरक्षी सुनील कुमार, ओमप्रकाश झा, उमेश साह, उपेंद्र साह, दिनेश साह, कामेश्वर पासवान, दिनेश मेहता, लक्ष्मण मेहता, रामजी मेहता, बबीता देवी, संगीता देवी, भुटनी देवी, रामचंद्र राम, आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >