मल्हनी पंचायत में जीपीपीएफटी फोरम का हुआ गठन

गांव एवं पंचायत के विभिन्न योजना, स्वास्थ्य संबंधी सभी जानकारी दी गई

सुपौल.

सदर प्रखंड अंतर्गत मल्हनी पंचायत की मुखिया नीतू कुमारी की अध्यक्षता में जीपीपीएफटी फोरम का गठन किया गया. बैठक में फोरम के सभी सदस्यों के साथ जीपीपीएफटी फोरम के उद्देश्य के बारे में पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीडर विजय कुमार एवं चंदन कुमार ने विस्तारपूर्वक चर्चा की. जिसमें गांव एवं पंचायत के विभिन्न योजना, स्वास्थ्य संबंधी सभी जानकारी दी गई. परिवार नियोजन, एनिमिया मुक्त पंचायत, हाइड्रोसील ऑपरेशन सरकारी अस्पताल में मुफ्त में हो रही है. इसकी भी जानकारी लोगों को दी गई. मुखिया ने फाइलेरिया जैसे गंभीर बीमारी के रोकथाम एवं साफ सफाई, मच्छरदानी के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी. इस मौके पर पंचायत सदस्य, आशा एवं सेविका आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >