गार्डासिल वैक्सीन अभियान शुरू, 14 से 15 वर्ष के बच्चों होंगे पात्र

पेपीलोमा वायरस से बचाव हेतु गार्डासिल वैक्सीन का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया

सुपौल पेपीलोमा वायरस से बचाव हेतु गार्डासिल वैक्सीन का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. इस अभियान के अंतर्गत 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिकाओं को गार्डासिल वैक्सीन दी जा रही है. जिला अंतर्गत कुल 20 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जिसमें से शनिवार उद्घाटन के अवसर पर 15 बालिकाओं को गार्डासिल वैक्सीन की एक खुराक से आच्छादित किया गया. टीकाकरण सदर अस्पताल के कक्ष संख्या 213 में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया. गार्डासिल वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम के प्रथम चरण में तीन माह तक प्रत्येक दिन राज्य के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 24×7 कार्यरत रहेंगे. टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे. इस चरण को अभियान के रूप में चलाया जाएगा, जिसके पश्चात इसे नियमित टीकाकरण सत्र के अंतर्गत निरंतर संचालित किया जाएगा. इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को भविष्य में होने वाले गंभीर रोगों से सुरक्षित करना तथा जनस्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना है. इस मौके पर एडीएम सच्चिदानंद सुमन, सिविल सर्जन डॉ बाबू साहेब झा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, प्रभारी उपाधीक्षक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी मौजूद थे. बताया कि गार्डासिल वैक्सीन कार्यक्रम बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इससे न केवल गंभीर बीमारियों की रोकथाम होगी, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी. कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु स्वास्थ्य विभाग पूरी तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >