चैत्र नवरात्रि पर गंगा आरती का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

गंगा आरती के दौरान हर हर गंगे, निर्मल गंगा स्वच्छ गंगा के नारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया

निर्मली. चैत्र नवरात्रि के मौके पर नगर पंचायत निर्मली स्थित मंदिर परिसर में गंगा आरती का आयोजन किया गया. जिसमें भक्तों भीड़ उमड़ पड़ी. देर शाम आयोजित गंगा आरती में बनारस से पहुंचे पंडितों द्वारा वैदिक मित्रों के साथ भव्य आरती किया गया. गंगा आरती के दौरान हर हर गंगे, निर्मल गंगा स्वच्छ गंगा के नारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया. गंगा आरती के बाद झिझिया नृत्य का आयोजन हुआ. जिसे देखने लोगों की भीड़ उमड़ गई. इस दौरान मंदिर सहित शहर भक्तिमय हो गया. मौके पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष गोबिंद कुमार, सदस्य सोल्जर, विक्रांत झा, रौशन, विक्की अमित रॉय सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >