आग लगने से चार घर जले

घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के छिटही हनुमान नगर पंचायत के वार्ड नंबर 04 में सोमवार को अगलगी की घटना में दो अलग-अलग परिवारों के चार जल गये. पीड़ित परिवार मो नूर आलम व मो रहमत ने बताया कि अचानक लगी आग में चार घर सहित घर में रखा धान का मील, जेनरेटर, अनाज कपड़ा, बर्तन जलकर राख हो गये. पीड़ित परिवारों ने बताया जब तक कुछ समझ पाते, तब तक सारा सामान जल गया. हालांकि ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया. पीड़ित परिवारों द्वारा इसकी सूचना अंचल कार्यालय व भपटियाही थाना पुलिस को दे गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >