जनता दरबार में चार मामलों का हुआ निष्पादन

दरबार में वीरपुर और भीमनगर थाना क्षेत्र से जुड़े कुल 11 मामलों की सुनवाई की गई

वीरपुर. भूमि विवाद निपटारे को लेकर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन सब इंस्पेक्टर राजीव सहनी और बसंतपुर सीओ हेमंत कुमार अंकुर की मौजूदगी में किया गया. दरबार में वीरपुर और भीमनगर थाना क्षेत्र से जुड़े कुल 11 मामलों की सुनवाई की गई. जिसमें दोनों ही पक्षों की मौजूदगी में चार मामले का निष्पादन किया गया. जानकारी देते हुए सीओ ने बताया कि वीरपुर थाना क्षेत्र से जुड़े तीन पुराने और तीन नये आवेदन आए थे. वहीं भीमनगर थाना क्षेत्र से जुड़े पांच पुराने आवेदन प्राप्त थे. जिनमें दोनों ही पक्षों की मौजूदगी में वीरपुर थाना क्षेत्र के दो नये और दो पुराने मामले का निष्पादन कर दिया गया. वहीं साक्ष्य के अभाव में भीमनगर थाना क्षेत्र से जुड़े किसी भी मामले का निष्पादन नहीं किया गया. बताया कि जो लोग दरबार में उपस्थित नहीं हुए, उनके खिलाफ नोटिस भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >