प्रखंड क्रियान्वयन समिति का गठन, पवन कुमार मेहता अध्यक्ष नियुक्त

विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को स्थान दिया गया है

वीरपुर. प्रखंड स्तर पर शासन और विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने एवं आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 20 सूत्री योजना अंतर्गत प्रखंड क्रियान्वयन समिति का गठन कर दिया गया है. बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत वीरपुर बसंतपुर प्रखंड के लिए 15 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को स्थान दिया गया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिमी मंडल अध्यक्ष पवन कुमार मेहता को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार खेड़वार उर्फ मंटू को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अतिरिक्त समिति में 13 अन्य सदस्यों को भी शामिल किया गया है. इन सदस्यों में भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष महानंद झा, नगर मंडल अध्यक्ष अभय कुमार जैन, जिला मंत्री आशीष कुमार देव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य किरण कुसवाहा, बनेली पट्टी के पूर्व सरपंच रामचंद्र राम, भाजपा अति पिछड़ा वर्ग प्रखंड अध्यक्ष बलराम साह, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर सादा, जदयू नगर अध्यक्ष विनोद कुमार महतो, सतनपट्टी पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, जदयू जिला महासचिव सुजीत कुमार मिश्रा, जदयू के शौकत अली, संस्कृत निर्मली पंचायत से महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष राधा देवी तथा विसनपुर शिवराम पंचायत अध्यक्ष शंभू मंडल का नाम शामिल है. शनिवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार खेड़वार के आवास पर नव-चयनित सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई. इस अवसर पर सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी और टीम भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। उपाध्यक्ष अनिल कुमार खेड़वार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव एवं मंत्री नीरज कुमार सिंह को बधाई देते हुए कहा कि इनके अथक प्रयासों से वर्षों बाद पूरे बिहार में 20 सूत्री कमेटी का पुनर्गठन संभव हो पाया है. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में अब अधिक पारदर्शिता आएगी और आम जनता की समस्याओं को सीधे संबंधित पदाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा. वहीं, समिति के अध्यक्ष पवन कुमार मेहता ने कहा कि सभी सदस्य एकजुट होकर आगे की कार्ययोजना तैयार करेंगे. शीघ्र ही प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी रणनीति तय की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >