शॉर्ट सर्किट से लगी आग, इलेक्ट्रॉनिक दुकान जली

पीड़ित दुकानदार सुरेश सिंह ने बताया कि दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी

वीरपुर. सीमावर्ती क्षेत्र के भीमनगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 स्थित में गुरुवार देर शाम अचानक शॉर्ट सर्किट से एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. पीड़ित दुकानदार सुरेश सिंह ने बताया कि दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसके कारण दुकान में रखा सारा समान जलकर राख हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को सूचना दी. लेकिन दमकल की गाड़ी के देर से पहुंचने पर लोगों में आक्रोश फैल गया. स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब पहली गाड़ी का पानी समाप्त हो गया. बाद में दूसरी और तीसरी दमकल गाड़ियों के पहुंचने के साथ ही आग बुझाने का कार्य तेज हुआ. घटना की गंभीरता को देखते हुए चार अग्निशमन गाड़ियों की मदद से आखिरकार आग पर काबू पाया गया. मौके पर एसएसबी की टीम और जवान भी पहुंचे. जिन्होंने राहत कार्य में सहयोग किया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक और पुलिस महकमा पूरी तरह सक्रिय रहा. एसडीएम नीरज कुमार, एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार चौधरी समेत भीमनगर, वीरपुर, रतनपुर और बलुआ थाना की पुलिस टीम मौके पहुंचे. अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया. प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है. नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >