मोबाइल दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति की क्षति

सूचना के बावजूद नहीं पहुंचे दमकल कर्मी

– सूचना के बावजूद नहीं पहुंचे दमकल कर्मी छातापुर. मुख्यालय स्थित बस पड़ाव से पूरब भट्टावारी रोड में रविवार की सुबह अचानक लगी आग में एक मोबाइल दुकान जलकर खाक हो गया. आग इतनी तेजी से फैली की अंदर रखा एक भी सामान बाहर निकाला नहीं जा सका. अगलगी की इस घटना में लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. खास बात यह है कि सूचना के बाद बिलंब से पहुंचे दमकल एवं डायल 112 की पुलिस को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. जानकारी अनुसार सुबह करीब नौ बजे आसपास के दुकानदारों ने मोबाइल दुकान के पीछे से धुआं उठते देखा. आग लगे रहने के संदेह पर मोबाइल दुकानदार को मोबाइल पर तुरंत ही इसकी जानकारी दी गई. वहीं डायल 112 पुलिस तथा दमकल वाहन के लिए थाना को सूचना दी गई. दुकानदार बलराम सिंह उर्फ राजा जबतक मौके पर पहुंचे आग ने दुकान को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. तबतक दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया. आग पर नियंत्रण के बाद भीमपुर थाना से छोटा दमकल के साथ डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची. बिलंब से आने के कारण आक्रोशित लोगों ने दोनों वाहन पर सवार लोगों को नीचे उतरने तक नहीं दिया गया. फिर पुलिस व दमकल कर्मी बिना कोई कार्यवाही किये बैरंग लौट गई. घटना को लेकर थाना एवं अंचल कार्यालय को आवेदन दिया जा रहा है. इस संदर्भ में सीओ राकेश कुमार ने बताया कि अगलगी से व्यवसायिक नुकसान होने पर आपदा के तहत मुआवजा का प्रावधान नहीं है. छातापुर थाना में दमकल नहीं रहने की जानकारी जिला प्रशासन के संज्ञान में है. दमकल उपलब्ध कराने के लिए वरीय अधिकारी से अनुरोध किया जायेगा. वहीं थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि उनके पदस्थापन काल के पूर्व से ही थाना में दमकल नहीं है. दमकल के लिए जिला प्रशासन को फिर से पत्र भेजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >