SUPAUL रास्ता विवाद में मारपीट, महिला समेत 10 घायल

राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सिमराही के एफसीआई रोड में शनिवार को रास्ते के विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया.

राघोपुर (सुपौल) से आशुतोष झा की रिपोर्ट :

राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सिमराही के एफसीआई रोड में शनिवार को रास्ते के विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच हुई झड़प में चाकू से हमला किया गया, जिसमें एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान वार्ड 8 निवासी 32 वर्षीय राजेश दास और उनके छोटे भाई की पत्नी 28 वर्षीय सुलेखा देवी के रूप में हुई है. परिजनों ने दोनों को तुरंत राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजेश दास की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सुपौल रेफर कर दिया गया.राजेश दास के मुताबिक, नगर पंचायत सिमराही के वार्ड 12 में विदेशी दास के घर के पास उनकी खेती की जमीन है, और वहां आने-जाने को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है. आरोप है कि शनिवार सुबह सिमराही बाजार की एक चाय दुकान पर उनके पिता पूरण दास के साथ विदेशी दास ने गाली-गलौज की. इसकी सूचना मिलने पर जब परिवार के लोग बातचीत के लिए पहुंचे, तो मामला और बिगड़ गया.बताया गया कि इसके बाद विदेशी दास अपने बेटों और अन्य परिजनों के साथ राजेश दास के घर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान उसने चाकू से हमला कर दिया, जिससे राजेश के हाथ और गर्दन में गंभीर चोटें आई और काफी खून बहा. बीच-बचाव करने आई सुलेखा देवी भी घायल हो गई. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी हाथ में चाकू लहराते हुए दिखाई दे रहा है. स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति कुछ शांत हुई. हालांकि, आरोप है कि अस्पताल ले जाते समय सिमराही पेट्रोल पंप के पास एनएच 106 पर आरोपियों ने फिर से घेरकर मारपीट की, जिससे राजेश दास के सिर में गंभीर चोट आई. पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी अक्सर नशे में विवाद करता है और घटना के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी.

ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर राहुल झा ने बताया कि राजेश दास के सिर पर गंभीर चोट और चाकू के घाव हैं, इसलिए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सुपौल भेजा गया है. वहीं सुलेखा देवी और विदेशी दास को मामूली चोटें आई है और उनका इलाज चल रहा है. मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >