भूमि विवाद में मारपीट, दो महिला जख्मी

लाज के बाद घटना में गंभीर रूप से घायल दर्शन देवी को डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के झिल्लाडुमरी पंचायत के सदानंदपुर गांव के वार्ड नंबर 04 में शुक्रवार को भूमि विवाद में दर्शन देवी और पड़ोस के घनश्याम मुखिया के बीच हुई मारपीट की घटना में दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दर्शन देवी और पड़ोस के घनश्याम मुखिया के बीच डेढ़ कट्ठा जमीन के विवाद को लेकर पहले कहासुनी और गाली गलौज हुआ. गाली गलौज के बाद मारपीट की घटना घट गई. मारपीट की घटना में घनश्याम मुखिया ने अन्य लोगों के सहयोग से दर्शन देवी और प्रमिला देवी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल महिला को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में भर्ती कराया गया. जहां डॉ मोहसिन राजा ने दोनों घायल महिला का इलाज किया. इलाज के बाद घटना में गंभीर रूप से घायल दर्शन देवी को डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >