भूमि विवाद में मारपीट, बाप-बेटा घायल

पिपराखुर्द पंचायत के नारायणपुर वार्ड 7 में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

सरायगढ़. पिपराखुर्द पंचायत के नारायणपुर वार्ड 7 में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जाता है कि सूर्य नारायण मेहता और महेंद्र मेहता, प्रदीप मेहता के बीच जमीन विवाद को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गयी. इसमें सूर्य नारायण मेहता एवं उसका पुत्र अरुण मेहता गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया. घायल के परिजनों ने बताया कि सूर्य नारायण मेहता व अरुण मेहता को पड़ोसी महेंद्र मेहता, प्रदीप मेहता सहित अन्य लोगों ने मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया. घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >