सरायगढ़. प्रखंड कृषि कार्यालय सरायगढ़ में शुक्रवार को पीएम किसान सम्मन निधि योजना की वैश्विक किस्त जारी करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से किसानों को संबोधित किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण कुमार सुधांशु के नेतृत्व में किसानों को दिखाया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से कहा कि देश के किसान कृषि के सेक्टर में तेजी से विकास कर रहा है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 22वीं किस्त के तहत 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों को 18 हजार 640 करोड़ से अधिक सम्मान की राशि का हस्तांतरण किसानों क बैंक खातों में की गई है. प्रधानमंत्री ने लाइव प्रसारण के माध्यम से किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र में किसान अग्रणी विकास कर रहे है. देश के किसान रिकॉर्ड तोड़ उत्पादन कर रहे हैं. किसानों को कृषि क्षेत्र मे नई ऊर्जा मिली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के किसान कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है. इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण कुमार सुधांशु, आत्मा अध्यक्ष शिवराम यादव, कृषि कोऑर्डिनेटर वीरेंद्र कुमार, विवेक कुमार, अनुज कुमार, एटीएम भगवत प्रसाद यादव, विद्या सुमन, एकाउंटेंट लवली कुमारी, कार्यपालक सहायक प्रमंजन कुमार, किसान सलाहकार चंदन कुमार सिंह, राजेश कुमार, विजेंद्र गुप्ता, अरविंद कुमार, रत्नेश कुमार, देवेंद्र भारती, श्याम कुमार भारती, किसान उपेंद्र शर्मा, शशि कुमार यादव सहित बड़ी संख्या किसान मौजूद थे.
किसानों ने पीएम मोदी का देखा लाइव प्रसारण, पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी
प्रधानमंत्री ने लाइव प्रसारण के माध्यम से किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र में किसान अग्रणी विकास कर रहे है
