कार की ठोकर से खेत से घर लौट रहे किसान घायल, रेफर

घायल की पहचान बेलही निवासी 60 वर्षीय रामानंदन यादव के रूप में हुई है

राघोपुर. प्रतापगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलही पुल के समीप एनएच 27 पर मंगलवार दोपहर खेत देखकर लौट रहे व्यक्ति को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल की पहचान बेलही निवासी 60 वर्षीय रामानंदन यादव के रूप में हुई है. घटना की जानकारी देते हुए प्रतापगंज प्रखंड के पूर्व प्रमुख भूप नारायण यादव ने बताया कि रामानंदन यादव खेत से लौट रहे थे. एनएच 27 पार कर रहे थे. इसी दौरान महिला कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी. बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है. वहीं राघोपुर रेफरल अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया. इस संबंध में प्रतापगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. सुरक्षा की दृष्टि से कार को घटनास्थल से हटाकर थाना लाया गया है. पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >