जनता दरबार में पांच मामलों का हुआ निष्पादन

इस दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी धीरज कुमार ने की

सरायगढ़. भपटियाही थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद निपटान को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी धीरज कुमार ने की. दरबार में दर्जनों ग्रामीण अपने भूमि विवाद से संबंधित शिकायतें लेकर उपस्थित हुए. सीओ धीरज कुमार ने जानकारी दी कि दरबार में भूमि विवाद से जुड़े 10 मामले आए. इनमें से 05 मामलों का निष्पादन दोनों पक्षों के समक्ष प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर मौके पर ही कर दिया गया. वहीं, 05 नए मामलों में वांछित कागजात की अनुपस्थिति के कारण दोनों पक्षों को निर्देश दिया गया कि वे अगले जनता दरबार में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो. सीओ ने बताया कि भूमि विवाद से जुड़ा जनता दरबार प्रत्येक शनिवार को आयोजित किया जाता है, जिसमें प्राप्त आवेदनों के आधार पर दोनों पक्षों को बुलाकर निष्पक्ष रूप से मामलों का समाधान किया जाता है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि छोटे-छोटे विवादों को आपसी सहमति और ग्राम स्तर पर बैठकर सुलझाने की कोशिश करें, ताकि न्यायालय या प्रशासनिक दफ्तरों तक जाने की जरूरत न पड़े. मौके पर एसआई अजीत कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी अमित कुमार, तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >