पैक्स चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी, 18 को मतदान व परिणाम

अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं

जदिया. कोरियापट्टी पूरब पंचायत में प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है. प्रतीक चिन्ह आवंटन के बाद अब चुनावी गतिविधियां और तेज हो गयी है. अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं. सभी अपनी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं. निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 18 मार्च को मतदान कराया जायेगा. मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना की जायेगी और परिणाम घोषित कर दिया जायेगा. चुनाव की तारीख नजदीक आते ही प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. पंचायत के विभिन्न गांवों में बैठकों और चौपालों का दौर जारी है, जहां प्रत्याशी मतदाताओं से मिलकर अपने पक्ष में समर्थन मांग रहे हैं. इस बार के चुनाव में पारंपरिक जनसंपर्क के साथ-साथ सोशल मीडिया का भी उपयोग देखा जा रहा है. कई उम्मीदवार फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से भी मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. अब सबकी नजर 18 मार्च को होने वाले मतदान और उसी दिन होने वाली मतगणना पर टिकी है कि इस बार पैक्स अध्यक्ष की कुर्सी किस उम्मीदवार के खाते में जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >