कोर्ट के आदेश पर खाली कराया गया अतिक्रमण

थानाध्यक्ष ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में निर्धारित स्थल को अतिक्रमण मुक्त कर लिया गया है

वीरपुर. न्यायालय के आदेश के आलोक में नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 में रविवार को वीरपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल दल बल के साथ पहुंचे. जहां दंडाधिकारी के रूप में बसंतपुर बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे. आदेश के आलोक में उक्त स्थल को अतिक्रमण मुक्त किया गया. इस दौरान जेसीबी भी मंगायी गयी थी. लेकिन जेसीबी चलाने की जरूरत नहीं पड़ी. कोर्ट के निर्देश के आलोक में दूसरे पक्ष ने शांति से स्थल को खाली कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में निर्धारित स्थल को अतिक्रमण मुक्त कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >