स्वास्थ्य विभाग की बैठक में एनीमिया मुक्त भारत पर दिया गया बल

प्रखंड कार्यालय वेश्म में शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक प्रभारी बीडीओ कशिश बख्शी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी.

सरायगढ़. प्रखंड कार्यालय वेश्म में शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक प्रभारी बीडीओ कशिश बख्शी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में एनीमिया मुक्त भारत के तहत प्रखंड क्षेत्र के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आयरन फोलिक एसिड टैबलेट खिलाए जा रहे है. बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चंद्रभूषण मंडल ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में पांच से नौ वर्ष के बच्चों के बीच और सभी विद्यालयों में छह से 12 वर्ष के छात्र-छात्राओं को आयरन फोलिक एसिड की दवा खिलाया जा रहा है. इसमें शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करना अनिवार्य है. बैठक में नियमित टीकाकरण, एचपीवी कैंसर कार्यक्रम सहित अन्य प्रकार के कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गयी. बैठक में बीडीओ अच्युतानंद, डब्लूएचओ डॉ आनंद कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक प्रेमचंद रंजन, लीलानंद सिंह, किसलय झा, महिला पर्यवेक्षिका बबीता कुमारी, सीमा सोनी, रंजू कुमारी, रोशन जहां सहित और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >