पांच पैक्स में चुनाव संपन्न, 62.71 प्रतिशत हुआ मतदाताओं

पैक्स निर्वाचन के तहत शुक्रवार को प्रखंड के पांच पैक्स में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया

छातापुर पैक्स निर्वाचन के तहत शुक्रवार को प्रखंड के पांच पैक्स में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. चाक चौबंध सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराये गये मतदान में कुल 13 बूथों पर 62.71 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सबसे अधिक महम्मदगंज पैक्स में 76.26 प्रतिशत जबकि भीमपुर में सबसे कम 47.81 प्रतिशत वोट पडे. पांच पैक्सों में राजेश्वरी पूर्वी, भीमपुर, महम्मदगंज व सोहटा में अध्यक्ष पद के लिए तथा बलुआ में अध्यक्ष पद सहित प्रबंधकारिणी के दो सदस्यों के लिए वोट डाले गए. बीडीओ सह आरओ डॉ राकेश गुप्ता सहित कई पदाधिकारी सभी बूथों पर जाकर मतदान का जायजा ले रहे थे. सभी बूथों पर दंडाधिकारी के साथ कई पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बलों की तैनाती की गई थी. निर्वाचन शाखा कार्यालय के अनुसार निर्धारित समय सात बजे शुरू हुआ. मतदान संध्या साढे चार बजे तक चला. मतदान के उपरांत अब मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. राजेश्वरी पूर्वी पैक्स में मतदान के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय तमुआ हाट में तीन बूथ, सोहटा पैक्स के लिए मध्य विद्यालय गिरिधरपट्टी में तीन बूथ, महम्मदगंज पैक्स के लिए मध्य विद्यालय कटही में तीन बूथ बनाये गए थे. जबकि बलुआ पैक्स के लिए मध्य विद्यालय बलुआ बाजार में चार मतदान केंद्र बनाया गया था. बीडीओ सह आरओ ने बताया कि पांच पैक्स के सभी 13 मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया. मतदान के बाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित एल एन सभागार में मतों के गिनती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. रात्रिकाल ही मतगणना परिणाम की घोषणा कर दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >