पंचायत में बुजुर्ग पर हमला, इलाज के क्रम में मौत

घटना स्थल से पुलिस ने जब्त की आठ बाइक, जांच शुरू

– घटना स्थल से पुलिस ने जब्त की आठ बाइक, जांच शुरू प्रतापगंज. प्रतापगंज थाना क्षेत्र के चिलौनी दक्षिण पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 8 स्थित मछहा गांव में बुधवार को पंचायत के दौरान हुई हिंसक झड़प में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव से करीब चार किलोमीटर दूर थलहा गांव से दर्जनों की संख्या में लोग पंचायत करने मछहा गांव पहुंचे. जहां सौरभ कुमार नामक युवक पर अचानक हमला कर दिया गया. सौरभ पर हो रहे हमले को देख उसके 68 वर्षीय दादा गणेशी मंडल बीच-बचाव के लिए आगे बढ़े, तभी हमलावरों ने उनके सिर पर वार कर दिया. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. इस दौरान हमले में अन्य कई ग्रामीण भी जख्मी हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और हमलावरों को खदेड़ दिया. भागने के क्रम में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया. साथ ही आठ बाइक भी जब्त कर ली. घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापगंज लाया गया. जहां इलाज के दौरान बुधवार की रात गणेशी मंडल की मौत हो गई. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पकड़े गए व्यक्ति तथा जब्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गए. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया गया. घटना के पीछे आपसी विवाद बताया जा रहा है. घटना स्थल का वीरपुर एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार ने निरीक्षण कर पुलिस पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिया. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >